deputy-mayor-wrote-a-letter-to-the-chief-minister
deputy-mayor-wrote-a-letter-to-the-chief-minister

डिप्टी मेयर ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

रांची, 24 फरवरी (हि. स.)। रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने निगम में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को संशोधित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम लगातार शहर के अवैध मकानों को तोड़ रहा है। यह वैसे मकान हैं, जिनका रजिस्ट्रेशन रांची नगर निगम में नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों रांची के कई मकानों को सील किया गया है या फिर तोड़ा गया है। दूसरी ओर बड़ी संख्या में हॉस्टल, लॉज, बैंक्विट हॉल के संचालक निगम में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए परेशान हैं लेकिन उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि रांची नगर निगम की नियमावली के तहत इन भवनों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकता। इस नियमावली में सुधार के लिए कई बार बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ है लेकिन आज तक नियमावली में सुधार नहीं हुआ है। इसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ रहा है। इसलिए निगम में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को संशोधित किया जाना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in