Deputy Commissioner inaugurated Palash Mart
Deputy Commissioner inaugurated Palash Mart

उपायुक्त ने किया पलाश मार्ट का उदघाटन

खूंटी, 29 दिसंबर(हि .स.)। झारखंड सरकार के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को एसएस हाई स्कूल परिसर में बनाए गए पलाश मार्ट का उद्घाटन उपायुक्त शशि रंजन ने किया। मौके पर पुलिस अधीक्षकए उप विकास आयुक्तए अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। पलाश मार्ट के मध्यम से सखी मंडल की दीदियां सहज रूप से अपने उत्पादों की बिक्री कर सकती हैं। उक्त पलाश मार्ट का संचालन तिरला आजीविका महिला संकुल संगठन द्वारा किया जाएगा। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिले में पलाश मार्ट की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने बताया कि सखी मंडल की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने का यह सक्रिय प्रयास है। उनके द्वारा बनाए जा रहे सभी उत्पादों की पलाश ब्रांडिंग की जाएगी। पलाश मार्ट में पैकेज्ड उत्पादए सब्जीए फल सहित दैनिक प्रयोग के लिए सभी प्रकार के उत्पाद उपलब्ध होंगे। मौके पर उन्होंने महिलाओं को पलाश मार्ट के जरिए आत्मनिर्भर बनने के लिए उत्साहवर्धन किया। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in