deepika-pandey-singh-became-a-member-of-the-screening-committee
deepika-pandey-singh-became-a-member-of-the-screening-committee

दीपिका पांडेय सिंह बनी स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य

रांची, 01 मार्च (हि. स.)। असम में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए झारखंड से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह को स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इसकी जानकारी सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने दी। उन्होंने कहा कि झारखंड कांग्रेस के लिए यह गौरव की बात है कि हमारे बीच की विधायक असम में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की चयन में अपनी सहभागिता निभाएगी। दीपिका पांडेय सिंह को स्क्रीनिंग कमिटी का सदस्य मनोनीत होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, डाॅ डरफान अंसारी, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान आदि ने बधाई दी है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in