राजनीतिक विद्वेष से काम कर रही झारखंड सरकार :दीपक प्रकाश
राजनीतिक विद्वेष से काम कर रही झारखंड सरकार :दीपक प्रकाश

राजनीतिक विद्वेष से काम कर रही झारखंड सरकार :दीपक प्रकाश

रांची, 29 जुलाई ( हि.स.)। भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने प्रशासन द्वारा उन्हें होम कोरेन्टीन किये जाने को नियम विरुद्ध बताते हुए कहा कि राज्य सरकार राजनीतिक विद्वेष से कार्य कर रही है। प्रकाश ने बुधवार को कहा कि प्रशासनिक अधिकारी भी सरकार के इशारे पर विधि विरुद्ध निर्णय ले रहे हैं जो राज्य के लिये शुभ संकेत नही है। प्रकाश ने रांची उपायुक्त के नाम पत्र लिखते हुए राज्य के मुख्य सचिव को भी पत्र की प्रति भेजी है। पत्र में प्रकाश ने कहा कि वे राज्य के नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिये सभापति के बुलावे पर नई दिल्ली गए थे ।विधायी कार्यों को पूरा कर शपथ ग्रहण के बाद वे रांची लौटे है जहाँ उन्हें एयरपोर्ट से ही होम कोरेन्टीन का मुहर लगा दिया गया। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट प्रावधान है कि विधायी ,प्रशासनिक जैसे आवश्यक कार्यों के लिये यात्रा करने वालों पर होम कोरेन्टीन का नियम लागू नही होगा। वावजूद इसके उन्हें होम कोरेन्टीन किया गया जो राज्य सरकार की ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के मंत्री अधिकारी गण मंत्रालय के आवश्यक प्रशासनिक कार्यों के लिये यात्रा कर रहे हैं। प्रकाश ने प्रशासन को नियम विरुद्ध कार्रवाई से बचने का अनुरोध किया। हिंदुस्थान समाचार /विनय/सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in