Deepak Prakash to stay on organizational stay since 19: Aditya Sahu
Deepak Prakash to stay on organizational stay since 19: Aditya Sahu

19 से सांगठनिक प्रवास पर रहेंगे दीपक प्रकाश : आदित्य साहू

रांची, 12 जनवरी (हि. स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश 19 से 22 जनवरी तक पलामू प्रमंडल के विभिन्न जिलों में सांगठनिक प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी मंगलवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने दी । साहू ने बताया कि प्रकाश 19 जनवरी को लातेहार, 20 को पलामू, 21को गढ़वा और 22 को चतरा जिला में पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in