deepak-prakash-condoles-the-death-of-vishnu-bhaiya
deepak-prakash-condoles-the-death-of-vishnu-bhaiya

विष्णु भैया के निधन पर दीपक प्रकाश ने शोक व्यक्त किया

रांची, 04 अप्रैल (हि. स.)। जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया के निधन पर रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्वभाव से खुशमिजाज, सदैव मुस्कुराने वाले जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया के ईलाज के क्रम में निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से कामना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in