deadly-attack-on-tejashwi-yadav-assassination-of-democracy-abhay-singh
deadly-attack-on-tejashwi-yadav-assassination-of-democracy-abhay-singh

तेजस्वी यादव पर जानलेवा हमला, लोकतंत्र की हत्या : अभय सिंह

रांची, 24 मार्च (हि. स.)। झारखंड राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर जानलेवा हमला लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा कि बिहार में शांतिपूर्ण तरीके से राजद का प्रदर्शन हो रहा था, लेकिन केंद्र सरकार के इशारे पर जिस तरह से नीतीश कुमार ने एक साजिश के तहत तेजस्वी यादव एवं अन्य सभी नेताओं ,कार्यकर्ताओं पर पथराव एवं लाठीचार्ज करवाया। इसकी जितनी भी निंदा, भर्त्सना की जाए कम है। सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा के इतिहास में पहली बार विधानसभा के अंदर बाहर से पुलिस बुलाकर जिस तरह से विधायकों को लाठी से पिटाई की गई घोर निन्द्नीय है। धृतराष्ट की तरह निष्ठुर,निरंकुश व तानाशाह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मूकदर्शक बने रहे और महिला विधायकों के साथ जिस तरह से दुर्व्यवहार किया गया। महिलाओं के साथ उनकी साड़ी भी उतारने का प्रयास किया गया बिहार को ही नहीं पूरे देश को कलंकित किया है जिसकी जितनी भर्त्सना व निन्दा की जाय कम है। उन्होंने कहा कि राजद इस घटना के खिलाफ बुधवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के संबंध में सिंह ने कहा की राजद महागठबन्धन के कैंडिडेट को जीताने में तनमन से सभी नेता कार्यकर्ता लगेंगे। उन्होंने कहा कि 25 मार्च को होने वाले नामांकन में वह, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार, प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार व महासचिव कमलेश यादव सहित अनेकों नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in