deadly-attack-on-in-laws-of-crpf-jawan-nine-injured-four-referred
deadly-attack-on-in-laws-of-crpf-jawan-nine-injured-four-referred

सीआरपीएफ जवान का ससुराल वालों पर जानलेवा हमला, नौ घायल, चार रेफर

गुमला, 04 मार्च (हि.स.)। जिला मुख्यालय से सटे चंदाली पुलिस लाइन के पीछे सीआरपीएफ के जवान ने जानलेवा हमला कर ससुराल के नौ लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को रांची रिम्स रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक घायलों में मनीष लोहरा (55), सुंदरी देवी (50), रूबी, रूबीना कुमार, अनिमा कुमारी, महाबीर कुमार, अजय लोहरा, स्मिता केरकेट्टा (05) और पूर्वी केरकेट्टा (03) हैं। सभी घायल एक ही परिवार के हैं। बताया गया है कि सीआरपीएफ जवान और लसिया डुमरडीह निवासी नरेंद्र केरकेट्टा की शादी पूर्व में लातेहार जिले के बालूमाथ में हुई थी। इसके बाद नरेंद्र केरकेट्टा ने रूबीना कुमारी से दूसरी शादी की। शादी के बाद वह पहली पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। इसको लेकर जवान और ससुराल वालों के बीच मनमुटाव हो गया। ससुराल पक्ष के लोग सुलह के लिए नरेद्र केरकेट्टा के घर आए थे। इसी दौरान उसने दबिया से हमला बोल दिया, जिसमें उसके ससुराल पक्ष के नौ लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार /हरिओम/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in