Cycling expedition to be organized on National Youth Day
Cycling expedition to be organized on National Youth Day

राष्ट्रीय युवा दिवस पर होगा साइकिलिंग एक्सपेडिशन का आयोजन

पाकुड़,10जनवरी(हि.स.)। 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन एवं युथ होस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार साइक्लिंग एक्सपेडिशन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा व झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सह जिला साइकिलिंग संघ के महासचिव रणवीर सिंह ने रविवार को दी।उन्होंने बताया कि युथ होस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया एक ऐसा ही संगठन है जो मनोरंजन और स्वास्थ्य की इस अवधारणा के साथ कई ऐसे कार्यक्रमों, यथा- ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग,साईकिल एक्सपेडिशन आदि कार्यक्रमों का पूरे भारत में आयोजन करती है। झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव के निर्देशानुसार झारखंड के सभी जिलों में राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 11जनवरी की शाम छह बजे तक पाकुड़ जिला साइकिलिंग संघ के कार्यालय में पंजियन कराया जा सकता है।साथ ही बताया कि 14 वर्ष से अधिक उम्र के सभी महिला व पुरुष इसमें भाग ले सकते हैं।कार्यक्रम की शुरुआत जिला मुख्यालय स्थित सिदो कान्हू मुरमू पार्क से लेकर सोनाजोड़ी तक किया जाएगा। प्रतिभागियों को झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन एवं युथ होस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया प्रमाण पत्र दिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ रवि-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in