झारखंड
भाकपा माले ने बंदी उरांव के निधन पर जताया शोक
रांची, 06 अप्रैल (हि.स.)। भाकपा-माले झारखण्ड राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद और विधायक विनोद सिंह ने बंंदी उरांव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बंदी उरांव ने आईपीएस पद से इस्तीफा देकर समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने में अहम भूमिका निभाई थी। राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय आयोग का उपाध्यक्ष रहते हुए पेसा कानून बनाने में आगे बढ़कर पहल किया था। पेसा के जरिए आदिवासी क्षेत्रों में स्वशासन को बढ़ावा देने और उसे संस्थावद्ध करने का काम किया। वे जीवनपर्यन्त आदिवासियों के स्वशासन के लिए हमेशा मुखर रहने वाले शख्सियत बने रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/चंद्र