cpi-maoist-member-of-ravindra-ganjhu-arrested-in-lohardaga
cpi-maoist-member-of-ravindra-ganjhu-arrested-in-lohardaga

लोहरदगा में भाकपा माओवादी रविंद्र गंझू के दस्ते का सदस्य गिरफ्तार

लोहरदगा,12 फरवरी (हि.स.)। माओवादी दक्षिणी कोयल क्षेत्र में 15 लाख के इनामी रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू को आज तगड़ा झटका लगा। पुलिस ने रविंद्र के दस्ते में शामिल हार्डकोर माओवादी बुद्धेश्वर उरांव को गिरफ्तार किया है। एसपी प्रियंका मीना को मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने गुमला जिले के पुसो थाना क्षेत्र के सुरसा गांव में उरांव के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उरांव से पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। लोहरदगा जिले के किस्को थाना पुलिस ने शुक्रवार को किस्को थाना में गिरफ्तार हार्डकोर माओवादी बुद्धेश्वर उरांव को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस ने बताया कि एसपी प्रियंका मीना को मिली एक सूचना के आधार पर पुलिस बल ने गुमला जिले के पुसो थाना क्षेत्र के सुरसा गांव में छापा मार कर उरांव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उरांव कई मामलों में वांछित था। उरांव प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य है और 15 लाख के इनामी रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू के दस्ते में शामिल है। बुद्धेश्वर उरांव की गिरफ्तारी से रविंद्र को तगड़ा झटका लगा है। नक्सली की गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक चंद्रमोहन हासंदा, किस्को थाना प्रभारी अभिनव कुमार, सहायक अवर निरीक्षक विपिन बिहारी कुंवर एवं सशस्त्र बल शामिल रहा। नक्सली उरांव के खिलाफ भंडरा थाना, सिसई थाना, रनिया थाना सहित विभिन्न थाना में आधा दर्जन कांड दर्ज हैं। दो साल पहले बुद्धेश्वर उरांव नक्सली गतिविधि में शामिल रहने के कारण ही जेल गया था। इसके बाद वह जमानत पर बाहर आया था। हिन्दुस्थान समाचार / गोपी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in