cpi-launches-signature-campaign
cpi-launches-signature-campaign

भाकपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

मेदिनीनगर, 20 जून (हि.स.)। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी, नौजवान संघ के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी एवं एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष सुजीत विदेशी ने नगर निगम के वार्ड नंबर 6 में रविवार को संयुक्त रूप से हस्ताक्षर अभियान चलाया। मौके पर भाकपा जिला सचिव ने कहा कि मेदनीनगर नगर निगम द्वारा पंचायत से बने नए वार्ड में बिना कोई सुविधा दिए उनसे टैक्स लेना सही नहीं है। नगर निगम में मिलने वाली मूलभूत सुविधा नाली, लाइट, सड़क और पानी सहित कोई मूलभूत सुविधाएं इन नए वार्डों में उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 6 के दलित महिला लक्ष्मी देवी का लगातार हो रहे बारिश से मिट्टी का मकान गिर गया। उनको रहने की जगह नहीं है लेकिन इस ओर नगर निगम के ध्यान नहीं है। वे नए वार्डों में कैंप लगवा कर टैक्स वसूलवाने में लगे हुए हैं। इस दोहरी टैक्स और दुगने टैक्स के खिलाफ भाकपा पलामू हस्ताक्षर अभियान चलाकर निगम क्षेत्र का घेराव करेगी। हस्ताक्षर अभियान में मृत्युंजय तिवारी, पानपति देवी, प्रभु राम, रानी देवी, सीमित्रि देवी, मालती देवी, लालती देवी, कर्मी कुंवर, सुनीता कुंवर, सोनम देवी सहित कई लोग उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in