टाटा स्टील के टीजीएस प्लांट में मिला दो कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी
टाटा स्टील के टीजीएस प्लांट में मिला दो कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी

टाटा स्टील के टीजीएस प्लांट में मिला दो कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी

सरायकेला, 24 जुलाई (हि.स.)। टाटा स्टील के गम्हरिया स्थित टिस्को ग्रोथ शॉप (टीजीएस) के दो कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए कर्मचारियों में एक बारीडीह और एक सिदगोड़ा का रहने वाला है और दोनों टीजीएस कम्पनी के असेंबली विभाग के कर्मचारी है। पूर्व में भी कम्पनी के उक्त विभाग से एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। तीन कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे कम्पनी परिसर को नए सिरे से सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। साथ ही, एहतियात के तौर पर कम्पनी के सभी कर्मचारियों की जांच भी शुरू कर दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ अभय /सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in