झारखंड में कोरोना से फिर तीन लोगों की जानें गयीं, गुरूवार को 371 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान, कुल आंकड़ा 10 हजार के पार ।
झारखंड में कोरोना से फिर तीन लोगों की जानें गयीं, गुरूवार को 371 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान, कुल आंकड़ा 10 हजार के पार ।

झारखंड में कोरोना से फिर तीन लोगों की जानें गयीं, गुरूवार को 371 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान, कुल आंकड़ा 10 हजार के पार ।

रांची , 30 जुलाई (हि.स.) । झारखंड में गुरुवार को फिर तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गयी। वहीं 371 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनको मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 10399 हो गया है। वहीं मौतों की संख्या ने भी सौ का आंकड़ा पार कर चुकी है। आज तीन मौत के बाद राज्य में कुल मरनो वालों की संख्या 103 हो गयी है। नये मरीजों में सबसे अधिक संख्या बोकारो से 81 रही। वहीं रांची से 71, पश्चिमी सिंहभूम से 50, गिरिडीह से 42, पूर्वी सिंहभूम से 22, सिमडेगा से 26, पलामू से 10, रामगढ़ से 9, साहेबगंज से 7 , देवघर , हजारीबाग और कोडरमा से 6-6, दुमका से 5, धनबाद ,गुमला और गढ़वा से 4-4, गोड्डा, खूंटी ,सरायकेला, लातेहार और लोहरदगा से 3, जामताड़ा से 2, पाकुड़ से एक लोग शामिल हैं। नये आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या 5867 हो गयी है। झारखंड में आज 115 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। रांची के रिम्स अस्पताल से मिली रिपोर्ट के अनुसार आज कुल 1076 सैंपलों की जांच की गई। इसमें से 1042 सैंपल निगेटिव पाए गए। मालूम हो कि इससे पहले बुधवार को झारखंड में 541 मरीज मिले थे। 5 लोगों की मौत हुई थी। झारखंड में अब तक कोरोना के मामले 10 हजार से अधिक हो गए हैं। इसके अलावा 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। झारखंड में लगातार कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ते जा रहे हैं। रांची में सबसे अधिक सक्रिय केस हैं। गुरुवार को रिम्स कोविड अस्पताल में तीन मरीजों की मौत हो गई। इनमें से एक चतरा तथा दो रांची के हेहल तथा सुखदेवनगर चूना भट्ठा के निवासी थे। रांची के ही पारस अस्पताल में लोहरदगा के एक व्यवसायी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। दूसरी तरफए चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल में भी एक कोरोना मरीज की मौत हुई। वहीं जमशेदपुर में भी दो मरीजों की मौत की सूचना है। लेकिन अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं राज्य के लगभग सभी जिलों में कमोबेश नए संक्रमित की पहचान हुई। इधर राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 6214 हो गई है। वहीं 31 मार्च से लेकर अबतक कोरोना के कुल मामले 10399 पहुंच गए हैं। हालांकि इनमें 4061 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक 103 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार /सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in