अनुबंध सहायक प्राध्यापक संघ ने  मुख्यमंत्री राहत कोष में  51 हज़ार की सहायता राशि दी
अनुबंध सहायक प्राध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हज़ार की सहायता राशि दी

अनुबंध सहायक प्राध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हज़ार की सहायता राशि दी

रांची, 10 जून ( हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में अनुबंध सहायक प्राध्यापक संघ सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के एक प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51 हजार रुपए का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने अनुबंध सहायक प्राध्यापक संघ सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका द्वारा किए गए इस सामाजिक पहल की सराहना की एवं उन्हें धन्यवाद दिया। मौके पर कृषि मंत्री बादल, विधायक स्टीफन मरांडी, अनुबंध सहायक प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष निर्मल मुर्मू, महासचिव श्री सत्यम मेहरा, सदस्य डॉ अविनाश हाँसदा एवं सिद्धौर हाँसदा उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in