Continuous improvement in health of Minister Jagarnath Mahato
Continuous improvement in health of Minister Jagarnath Mahato

मंत्री जगरनाथ महतो के स्वास्थ्य में निरंतर हो रहा सुधार

रांची, 04 जनवरी (हि.स.)। चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में इलाजरत राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है और अगले कुछ दिनों में उनके झारखंड वापस लौटने की उम्मीद है। वहीं उन्होंने नववर्ष पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है। जगरनाथ महतो ने स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद पहली बार चेन्नई के एमजीएम अस्पताल से पहली बार मोबाइल वीडियो के माध्यम से नववर्ष पर राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नये साल की शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती जगरनाथ महतो की तबीयत काफी बिगड़ गयी थी और बाद में उन्हें चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका सफलतापूर्वक लंग्स का प्रत्यारोपण किया गया। अब उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए लगता है कि जल्द ही शिक्षा मंत्री राज्य के कार्यों में अपना योगदान देंगे। हिन्दुस्थान समाचार/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in