कांग्रेसियों ने नए विधायक प्रतिनिधि का किया अभिनंदन
रामगढ़, 03 जून (हि.स.)। नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में गुरुवार विधायक ममता देवी द्वारा मुकेश यादव को विधायक प्रतिनिधि बनाये जाने पर अभिनंदन किया गया। इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों श्री यादव को माला पहनाकर व बुके देकर अभिनंदन किया। मौके पर नगर अध्यक्ष संजय साव ने कहा कि रामगढ़ विधायक ममता देवी द्वारा संगठन के एक कर्मठ एवं योग्य व्यक्ति को चुना गया है। जिन्होंने वर्षों तक कांग्रेस पार्टी को सीचने का काम किया है। उन्होंने श्री यादव पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान रखा जाएगा एवं जनता के हित में कार्य तेजी से होंगे। स्वागत करने वालों में नगर उपाध्यक्ष टिंकू खान, समीर खान, साजिद हुसैन, वरीय उपाध्यक्ष धन सिंह , आजाद सिंह, अशोक साव, प्रमोद साव सहित कई लोगों का नाम शामिल है। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश