congress-took-out-a-torch-procession-in-protest-against-inflation
congress-took-out-a-torch-procession-in-protest-against-inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

लोहरदगा, 26 फरवरी (हि.स.)। पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी लोहरदगा के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व जिलाध्यक्ष साबिर खान ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम के प्रभारी सुखेर भगत ने नारा दिया कि 'बहुत हुई महंगाई की मार नहीं, रहेगी मोदी सरकार'। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने आम गरीबों का जीना मुहाल कर दिया है। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि से किसान का लागत मूल्य बढ़ गया है। पार्टी नेता डॉ अजय सहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार बनाने से पहले लोगों को सपना दिखाए और आज बड़े-बड़े कारपोरेट घरानों को लाभ दे रहे हैं, जिसका हर स्तर पर विरोध होगा। हाजी शकील अहमद ने कहा कि महंगाई अब चरम सीमा को पार कर रही है। केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रण करने में विफल रही है। साथ ही कहा कि मूल्य वृद्धि के खिलाफ हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। मशाल जुलूस में मुख्य रूप से हाजी सिकंदर, अंसारी दीपक महतो, समूल अंसारी, आजाद खान, संतोष महतो, नुसरत अंसारी, अख्तर अंसारी, जमील अंसारी, राजेश लाल सहदेव, सईद अंसारी, मुजम्मिल अंसारी, मजीद अंसारी, दिनेश प्रसाद, असलम अंसारी, असलम खान, जफर इमाम, यूनुस अंसारी, अद्रा उरांव, अलीम अंसारी और इम्तियाज खान के अलावा कई कार्यकर्ता शामिल हुए। हिन्दुस्थान समाचार/ गोपी/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in