कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने फोन पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से की बात, पूछा  कुशल क्षेम
कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने फोन पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से की बात, पूछा कुशल क्षेम

कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने फोन पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से की बात, पूछा कुशल क्षेम

रांची, 11 जुलाई ( हि.स.) झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स में इलाजरत राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से शनिवार को कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने फोन पर बात की और स्वास्थ्य की जानकारी ली। आरपीएन सिंह ने आज फोन पर बात करते हुए बन्ना गुप्ता से कहा कि जल्द से ठीक होकर झारखंड की जनता की सेवा में लग जाये। कोरोना काल में सीमित संसाधनों के माध्यम से उनके किये गए कार्यों की भी सराहना की और बधाई दिया,साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द स्वस्थ होकर फिर से इस विपदा से लड़ाई में अपनी योगदान दें और झारखंड के गरीबों, शोषितों और आदिवासी भाइयों के सेवा में लग जाये। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी फोन कर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से हाल चाल जाना और जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।साथ ही उन्होंने जल्द स्वास्थ्य लाभ कर वापस झारखंड की सेवा में लगने की बात कही। मंत्री रामेश्वर उराँव,सांसद संजय सेठ, खिजरी विधायक राजेश कश्यप, कांके विधायक समरी लाल समेत कांग्रेस के पार्टी पदाधिकारियों ने रिम्स पहुँच कर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात की। वहीं मंत्री आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, बीजेपी नेता अभय सिंह,कांग्रेस के रांची जिला अध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष विजय खां ने भी फोन पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से बात की और कुशल क्षेम पूछा। हिंदुस्थान समाचार /विनय/सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in