congress-remembers-freedom-fighter-ramratan-ram-at-birth-centenary-celebrations
congress-remembers-freedom-fighter-ramratan-ram-at-birth-centenary-celebrations

कांग्रेस ने जन्म शताब्दी समारोह में स्वतंत्रता सेनानी रामरतन राम को किया याद

रांची, 24 मार्च (हि.स.)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में बुधवार को पार्टी कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व महासचिव, पूर्व सांसद और स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामरतन राम का जन्म शताब्दी समारोह मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमानत अली, ईश्वर चन्द्र जायसवाल, डाॅ जयप्रकाश गुप्ता एवं प्रदीप तुलस्यान आदि प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने स्व. रामरतन राम को कुशल राजनेता बताते हुए उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी बताया। साथ ही उनकी सादगी तथा व्यक्तित्व की चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि रामरतन राम ने दलित और वंचित समाज का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने जितनी शिक्षा हासिल की वह किसी आश्चर्य से कम नहीं था। उरांव ने कहा कि रामरतन राम कांग्रेस पार्टी के एक महान योद्धा थे। वे रांची के पहले विधायक बने एवं अखिल भारतीय कांग्रेस के अब तक के पहले महासचिव बने, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस नेता ने कहा कि पेशे से वकील रामरतन राम ने 1942 के आंदोलन में भी योगदान दिया। झारखंड अलग राज्य के गठन में भी मुखर होकर उन्होंने आवाज उठाई थी। प्रवक्ताओं ने कहा कि रामरतन राम के आदर्श और कृतित्व आज भी हमारे बीच मौजूद हैं, जिनको आगे लेकर चलना हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य है। रामरतन राम के संघर्ष, वंचितों के प्रति उनकी सोच को सामने रखकर कांग्रेस को मजबूती दी जा सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/ कृष्ण/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in