congress-meeting-against-increase-in-price-of-petroleum-on-22nd
congress-meeting-against-increase-in-price-of-petroleum-on-22nd

पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस की बैठक 22 को

रांची, 21 फरवरी (हि. स.)। झारखंड कांग्रेस की ओर से पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दाम के खिलाफ आंदोलनात्मक कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए 22 फरवरी को रांची में पार्टी नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक बुलायी गयी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर आन्दोलन की रुप रेखा तय की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने रविवार को बताया कि रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमत के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलनात्मक कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने भी मान लिया है कि उनके हाथ कुछ नहीं है, लेकिन देश की जनता यह जानना चाहती है कि पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी लगाने अथवा हटाने का निर्णय किसके हाथ में है। पिछले 12 दिनों से प्रतिदिन पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। जिस दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत नहीं बढ़ती उस दिन लोगों की बेचैनी बढ़ जाती है। प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि हर दिन पेट्रोल के दाम बढ़ा रही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अवाम के साथ विश्वासघात कर रही है। जनता विरोधी मोदी सरकार, जनता की जेब पर सेंधमारी कर रही है। देश नहीं लुटने देंगे का जुमला देने वाले प्रधानसेवक की सरकार में देश लूट रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in