congress-march-only-gimmick-bjp
congress-march-only-gimmick-bjp

कांग्रेस का पैदल मार्च केवल नौटंकी : भाजपा

रांची, 13 फरवरी (हि.स.)। झारखंड भाजपा ने कहा है कि किसान कानूनों को लेकर कांग्रेस की ओर से रांची की सड़कों पर जो नाटक किया गया वह घड़ियाली आंसू बहाने जैसा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार ने शनिवार को कहा कि आजादी के बाद किसानों की खुशहाली के लिए भाजपा के नेता नरेंद्र मोदी सुखद एवं कल्याणकारी प्रयास करके किसानों के जीवन को खुशहाली प्रदान करने का जो यशस्वी काम किया है। वह कांग्रेस पार्टी को हजम नहीं हो रहा है। कांग्रेस प्रारंभ से ही किसान समुदाय को सिर्फ वोट बैंक समझती रही है। किसानों की चिंता अगर कांग्रेस को होती तो आजादी के इतने वर्षों बाद किसान बदहाल नहीं होते। आज नरेंद्र मोदी के प्रयास से कई किसान कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतरी है ।अन्नदाता खुशहाली के माहौल में आत्मनिर्भर बनने के रास्ते पर चल पड़ा है और कांग्रेस को यह सब बातें रास नहीं आ रही हैं। आज रांची के सड़कों पर जिस प्रकार का ड्रामा कांग्रेस द्वारा किया गया वह घड़ियाली आंसू बहाने जैसा ही है। उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में कांग्रेस के लोग कृषि सुधार बिल को लेकर सिर्फ सफेद झूठ फैला रहे हैं। पिछली भाजपा की सरकार में झारखंड के किसानों के खाते में प्रति एकड़ 5000 रुपये की राशि कृषि आशीर्वाद योजना के तहत दी जा रही थी जिसे कांग्रेस के प्रभाव से हेमंत सरकार हेमंत सोरेन की सरकार ने तत्काल प्रभाव से खारिज कर दिया। यह भ्रम में जीने वाली सरकार है। इस सरकार की नीतियों की जितनी निंदा घटना की जाए वह कम है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in