रामेश्वर उरांव के जन्मदिन पर कांग्रेस नेताओं ने दी शुभकामनाएं

congress-leaders-congratulate-rameshwar-oraon-on-his-birthday
congress-leaders-congratulate-rameshwar-oraon-on-his-birthday

रांची, 12 अप्रैल (हि. स.)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के जन्मदिन पर पार्टी के तमाम नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। पार्टी विधायक दल के नेता सह राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डा राजेश गुप्ता ने रामेश्वर उरांव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ रहने तथा दीर्घायु होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए परमात्मा से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। आलमगीर आलम ने रामेश्वर उरांव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें असाधारण व्यक्तित्व का स्वामी बताते हुए कहा कि संगठन ने उनके नेतृत्व में कई कामयाबी हासिल की और आगे भी पार्टी नेतृत्व में बेहतर करेगी। कृषि मंत्री बादल ने प्रदेश रामेश्वर उरांव को अपना अभिभावक बताते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और बाबा बैद्यनाथ तथा बाबा वासुकिनाथ से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उरांव को सरल, सहज, सौभ्य बताते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना की। प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने रामेश्वर उरांव को परोपकारी, उच्च विचार और नेक इरादा वाला व्यक्तित्व बताते हुए उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य होने की प्रार्थना की। इसके पूर्व कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में भी कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने रामेश्वर उरांव के 73 वें जन्म दिवस पर उनकी अनुपस्थिति में केक काटा और उनके दीर्घायु, यशस्वी व सुखमय जीवन की कामना की । हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in