झारखंड
कांग्रेस नेता संतोष कुमार सोनी थामेंगे आजसू का दामन
रांची, 23 फरवरी (हि. स.)। झारखंड कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संतोष कुमार सोनी अपने समर्थकों के साथ 28 फरवरी को आजसू पार्टी में शामिल होंगे। बताया गया है कि 28 फरवरी को आजसू पार्टी के कार्यालय में होने वाले मिलन समारोह में संतोष आजसू में शामिल होंगे। इस संबंध में संतोष कुमार ने कहा कि झारखंड का विकास आजसू पार्टी ही कर सकती है। आजसू प्रमुख सुदेश महतो के पास विजन है। आजसू विकास की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि इसी से प्रभावित होकर व आजसू पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह गत कई वर्षों से वह कांग्रेस में रहे। इस दौरान कई पद पर भी रहे लेकिन उन्हें जो हक मिलना चाहिए था वह नहीं मिला। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण