Congress is a political party as well as an ideology: Ramesh Chini
Congress is a political party as well as an ideology: Ramesh Chini

कांग्रेस एक राजनैतिक पार्टी के साथ-साथ एक विचारधारा भी : रमेश चीनी

कार्यकर्ताओं ने मनाया कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस नगर के प्रमुख मार्गों पर निकाली गई तिरंगा यात्रा गुमला, 28 दिसम्बर (हि.स.)। ज़िला कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने की। कार्यकम में विशेष रूप से पर्यवेक्षक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मानस कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे। सबसे पहले कांग्रेस कार्यालय पर झंडातोलन किया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा ने मुख्य पथ से होते हुए कई मार्गों पर भ्रमण किया। टावर चौक स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया और मोदी सरकार के कृषि कानून के खिलाफ किसानों के चल रहे आंदोलन को मजबूती देने के लिए आमजन से सहयोग का आह्वान किया गया। तिरंगा यात्रा वापस कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर सभा के रूप में परिणत हो गयी। इस मौके पर जिला कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष चीनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक राजनैतिक पार्टी के साथ-साथ एक विचारधारा है। देश की आजादी एवं विकास के कार्य में भाग लेने वाली विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस है। पर्यवेक्षक मानस कुमार सिन्हा ने कांग्रेस की स्थापना और इसके मूल उद्देश्यों के बारे में अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष अकील रहमान, दीप नारायण उरांव, मुरली मनोहर प्रसाद ,आशिक अंसारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता भगत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित उरांव, सेवादल अध्यक्ष मो.कलाम आलम, मीडिया प्रभारी मो. इम्तेयाज़, जेराल्ड बाड़ा व आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / हरिओम-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in