congress-expresses-grief-over-simon-marandi39s-death
congress-expresses-grief-over-simon-marandi39s-death

साइमन मरांडी के निधन पर कांग्रेस ने दुख प्रकट किया

रांची, 13 अप्रैल (हि. स.)। झारखण्ड आन्दोलन के प्रणेता, कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री साइमन मरांडी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, विधायक दल नेता आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे आदि ने गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट किया है। अपने शोक संवेदना में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि पांच बार विधानसभा के सदस्य एवं दो बार लोकसभा के सदस्य के रूप में 2013 में हेमंत सोरेन सरकार में मंत्रिमंडल के रुप में कार्य कर चुके झारखंड ने अपना लाल खो दिया है। साइमन मरांडी सर्वदा मूल्यों एवं सिद्धांतों की राजनीति करते रहे। कोरोना महामारी में हम एक से एक शख्सियत खोते जा रहे है। दुख एवं चुनौतीपूर्ण इस घड़ी में सब को सावधानी एवं ऐहतियात बरतने की आवश्यकता है। उरांव ने कहा कि साइमन मरांडी का निधन राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। व्यक्तिगत रूप में मैंने एक अच्छा शुभचिंतक और एक अच्छा दोस्त को दिया है,जिसकी कमी जीवन भर मुझे महसूस होगी। उन्होंने परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि साइमन दा को असीम शांति मिले। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों तथा उनके शुभचिंतकों को दुख सहने की अपार शक्ति दे। प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि झारखंड अलग राज्य का सपना लेकर जीवन पर्यंत संघर्ष करने वाले इस महान शख्सियत को हमेशा याद किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in