अपना घर संभाले कांग्रेस पार्टी,जनता को दिग्भ्रमित न करे :दीपक प्रकाश
अपना घर संभाले कांग्रेस पार्टी,जनता को दिग्भ्रमित न करे :दीपक प्रकाश

अपना घर संभाले कांग्रेस पार्टी,जनता को दिग्भ्रमित न करे :दीपक प्रकाश

रांची, 15 जुलाई ( हि.स.) भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। इसलिये भारतीय जनता पार्टी पर अनाप शनाप आरोप लगा रही है। प्रकाश ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी को सलाह देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपना घर संभाले । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। कोरोना संकट में लोग भयभीत है। विधि व्यवस्था चौपट है। उग्रवादी घटनाएं आम होती जा रही। राज्य के नौजवान,किसान,मजदूर हेमंत सरकार से निराश हो चुके हैं। ऐसे में अपनी नाकामियों को छिपाने केलिये सत्तापक्ष के लोग ऐसी बयानबाजी कर रहे। बयानों के बीच चर्चा में बने रहने केलिये ऐसे बयान दिये जा रहे हैं। प्रकाश ने कहा कि सरकार के मंत्रीगण को जनता की समस्याओं से ज्यादा अपनी चिंता सता रही। हिंदुस्थान समाचार /विनय/सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in