congress-and-cpi-jammed-in-ramgarh-in-support-of-farmers
congress-and-cpi-jammed-in-ramgarh-in-support-of-farmers

किसानों के समर्थन में रामगढ़ में कांग्रेस और भाकपा ने किया चक्का जाम

रामगढ़, 06 फरवरी (हि.स.)। किसान आंदोलन लगातार दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर जारी है। शनिवार को किसान नेताओं ने चक्का जाम का ऐलान किया, तो उसका असर रामगढ़ जिले में भी दिखा। शनिवार को 12:30 बजे कांग्रेस, राजद और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अपने घटक दलों के साथ सड़क पर उतर आए। यहां पार्टी नेताओं ने किसानों के समर्थन में सुभाष चौक पर प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंस गई। कांग्रेस और भाकपा के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। तीनों कृषि कानून जब तक वापस नहीं होता है, यह आंदोलन चलता रहेगा। किसान आंदोलन को और प्रभावी बनाने के लिए ही कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने चक्का जाम कार्यक्रम को अपना समर्थन दिया है। सरकार को इस बात पर गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए। तीन कृषि कानून भारत के किसानों के लिए काला कानून साबित हो रहे हैं। उसे हर हाल में केंद्र सरकार को वापस लेना ही होगा। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in