competitions-held-under-namami-gange-winner-awarded
competitions-held-under-namami-gange-winner-awarded

नमामि गंगे के तहत हुईं प्रतियोगिताएं, विजेता पुरस्कृत

धनबाद, 24 मार्च (हि.स.)। नमामि गंगे के तहत प्रखंड स्तरीय, चित्रकारी, क्विज, निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उनके विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। बुधवार को स्थानीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय मयरानवाटांड में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड के सभी विद्यालयों से तीन-तीन विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में शामिल किया गया। प्रतियोगिताओं को आशुतोष चौबे, राजीव कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, पायल मिश्रा, ममता आनंद आदि की देखरेख में कराया गया। इसके बाद बीडीओ यस्मिता सिंह ने प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सीआरपी अनीस कुमार मिश्रा, बीआरपी दिनेश भट्टाचार्य, सीआरपी हेमंत कुमार आदि उपस्थित थे। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार बालक में निखिल कुमार रवानी, द्वितीय पुरस्कार विशाल सिन्हा, तृतीय पुरस्कार दुर्योधन कुमार, बालिका में प्रथम पुरस्कार दुलाली कुमारी, द्वितीय स्थान पूजा कुमारी तृतीय स्थान खुशबू कुमारी को मिला। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पुनीत सिन्हा को, द्वितीय किरण कुमारी और तृतीय पुरस्कार खुशबू कुमारी को मिला। इसके अलावा चित्रकला में प्रथम पुरस्कार प्रिया कुमारी, द्वितीय गीतांजलि मंडल और तृतीय पुरस्कार एलिशा हेंमब्रम को मिला। वहीं, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार में दो छात्राओं को, द्वितीय पुरस्कार में दो छात्राओं को तथा तृतीय पुरस्कार में दो छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल /

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in