उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्र कान्हाचट्टी का किया औचक निरीक्षण
उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्र कान्हाचट्टी का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्र कान्हाचट्टी का किया औचक निरीक्षण

चतरा, 22 जुलाई (हि. स.)। कोरोना नामक वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच बुधवार को चतरा के नये उपायुक्त दिव्यांशु झा ने कान्हाचट्टी प्रखंड स्थित स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों को अस्पताल परिसर को साफ-सफाई करने का विशेष निर्देश दिया। झा ने कहा कि गन्दगी से ही बीमारी फैलने की सबसे ज्यादा सम्भावनाएं बनी रहती है। वहीं उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिये उन्होंने कहे कि कोविड 19 का विशेष ख्याल रखा जाए तथा सर्दी खांसी वाले मरीजों को कोविड 19 का टेस्ट के लिए जरूर भेजें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। उपायुक्त ने दवा की उपलब्धता, डॉक्टर/स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति समेत अन्य की भी जानकारी प्राप्त किया। उपायुक्त ने डोर-टू-डोर स्वास्थ्य सर्वे के दौरान कोविड-19 के संभावित मामलों के बारे में भी ए०एन०एम/आंगनबाड़ी सहिया से जानकारी प्राप्त किया। इसके अलावे उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर प्रतिनियुक्ति को लेकर भी जल्द विचार करने की बात कही। वहीं कान्हाचट्टी प्रखंड कार्यालय पहुंच उपायुक्त ने कान्हाचट्टी प्रखंड विकास पदाधिकारी, पप्पू रजक से कोरोना काल में किए जा रहे कार्यों, कंटेन्मेंट जोन एवं आमजनों से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु किए जा कार्यों की जानकारी लिया। उपायुक्त ने क्षेत्र में सोशल डिस्टनसिंग समेत अन्य मामलों से जुड़ी जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी कान्हाचट्टी, पप्पू रजक, थाना प्रभारी मनोज पाल, कान्हाचट्टी, स्वास्थ्य कर्मी समेत अन्य उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार /नवीन /सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in