उपायुक्त  ने गव्य विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग के कार्यों का किया समीक्षा।
उपायुक्त ने गव्य विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग के कार्यों का किया समीक्षा।

उपायुक्त ने गव्य विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग के कार्यों का किया समीक्षा।

चतरा ,25 जुलाई (हि. स.)। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज उपायुक्त दिव्यांशु झा ने गव्य विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा जिले में किए जा रहे कार्यों का विस्तार पूर्वक समीक्षा किया। उन्होंने जिला गव्य विकास पदाधिकारी चतरा, कौशलेंद्र कुमार सिंह एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी, बिपिन खलखो से गव्य विकास एवं पशुपालन विभाग अंतर्गत पूर्व में किए गए कार्यों एवं वर्तमान में संचालित कार्यो के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। इस क्रम में जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में बी०पी० एल० परिवार के योग्य लाभुकों को दो गाय का वितरण मुख्यमंत्री महत्वकांक्षी योजना के तहत किया जा रहा है। इनमें लाभुक को प्रथम गाय मिलने के 6 माह बाद दूसरी गाय का वितरण किया जाता है। गव्य विकास विभाग द्वारा लगाए जाने वाले गौ मेलें,दूध सप्लाई हेतु रूट मैप, डेरी समेत अन्य के बारे में भी उपायुक्त ने जानकारी लिया। वहीं जिला पशुपालन पदाधिकारी ने जिले में पशु चिकित्सालय, पशु चिकसकों की संख्या समेत अन्य के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी उपायुक्त को दिया। । उपायुक्त ने गहन समीक्षा उपरांत जिला गव्य विकास पदाधिकारी को अग्रणी जिला प्रबंधक चतरा से समन्वय स्थापित करते हुए डेरी केसीसी की स्वीकृति कराने हेतु निदेश दिया, साथ हीं सुविधाएं बेहतर एवं सरल करने हेतु जिला पशुपालन पदाधिकारी को भी कई आवश्यक निर्देश दिए गए। हिन्दुस्थान समाचार /नवीन कुमार/ सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in