कोबरा बटालियन के जवानों ने श्रमदान कर कांची नदी को किया साफ

cobra-battalion-soldiers-clean-the-kanchi-river-by-doing-shramdaan
cobra-battalion-soldiers-clean-the-kanchi-river-by-doing-shramdaan

खूंटी, 21 मार्च (हि.स.)। नक्सलवाद और उग्रवाद के खिलाफ लोहा लेने वाली सीआरपीएफ की 209 कोबरा बटालियन सामाजिक सरोकारों को भी पूरा कर रही है। विश्व जल दिवस से पूर्व रविवार को बटालियन के जवानों ने फूदी जोड़ा पुल स्थित कांची नदी में श्रमदान कर नदी की पूरी सफाई की। बताया गया है कि इस दौरान कोबरा के जवानों ने कांची नदी में घुसकर कचरे को हाथों से बाहर निकाला। जवानों ने जाल के माध्यम से भी कचरा और जलकुंभी की सफाई की। साथ ही कोबरा के जवानों ने नदी की सफाई कर लोगों को एक संदेश भी दिया। जवानों ने कहा कि उनके प्रयास से कांची नदी स्वच्छ दिखेगी और दोबारा लोग नदी में कूड़ा-कचरा नहीं डालेंगे। साथ ही पानी स्वच्छ होने से मनुष्य और मवेशी दोनों ही इसका उपयोग कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण आने जाने वाले राहगीर और बड़े छोटे वाहनों के यात्री नदी में कूड़ा-कचरा फेंकते हैं। इसके कारण कांची नदी में गंदगी भर गयी थी और जल प्रदूषित हो गया था। हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in