cm-met-with-vis-president
cm-met-with-vis-president

सीएम ने विस अध्यक्ष से की मुलाकात

रांची, 26 फरवरी (हि.स.)। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो से विधानसभा स्थित उनके कक्ष में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। मुख्यमंत्री की विधानसभा अध्यक्ष से यह शिष्टाचार मुलाकात थी। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए बजट सत्र के लिए शुभकामनाएं दी। हिन्दुस्थान समाचार /वंदना/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in