chief-minister-wishes-everyone-on-easter-festival
chief-minister-wishes-everyone-on-easter-festival

मुख्यमंत्री ने दीं ईस्टर पर्व पर सभी को शुभकामनाएं

रांची, 04 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवजीवन के प्रतीक ईस्टर के पावन अवसर पर सभी देश और झारखण्डवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु ईसा मसीह द्वारा दिया गया प्रेम, करुणा और मानवीय मूल्यों का संदेश हमें करुणामयी, संवेदनशील और सशक्त समाज बनाने की प्रेरणा देता है। हम इसके लिए प्रयत्नशील हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ वंदना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in