chief-minister-pays-tribute-to-simon-marandi
chief-minister-pays-tribute-to-simon-marandi

मुख्यमंत्री ने साइमन मरांडी को दी श्रद्धांजलि

पाकुड़, 14 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को दिवंगत झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री साइमन मरांडी के पैतृक गांव डुमरिया में उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब संथाल परगना में उनकी शेर की सी दहाड़ कभी सुनाई नहीं देगी। वे झामुमो की नींव के पत्थरों में से एक विशेष पत्थर थे। साइमन मरांडी ने लगन और मेहनत से न सिर्फ फर्श से अर्श तक जगह बनायी, बल्कि पार्टी एवं उसके मकसद को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम् भूमिका निभाई। हेमंत ने कहा कि मरांडी की कमी हमेशा खलेगी। हमने खासकर मैंने एक अभिभावक और मार्गदर्शक खो दिया है। इस दौरान साइमन मरांडी के विधायक पुत्र दिनेश विलियम मरांडी सपरिवार मौजूद थे। साथ ही जिले के तमाम पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में साइमन मरांडी के चाहने वालों का हुजुम लगा रहा। हिन्दुस्थान समाचार /वंदना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in