changes-in-weather-likely-after-8-april
changes-in-weather-likely-after-8-april

आठ अप्रैल के बाद मौसम में परिवर्तन होने की संभावना

रांची, 04 अप्रैल (हि.स.)। रांची का मौसम रविवार को दिन भर खुशनुमा रहा। हवा और नमी का स्तर ज्यादा होने से गर्मी का एहसास नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। राज्य के पूर्वी और दक्षिणी जिले साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, तामतारा, गिरीडीह, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका है। इस जिलों में अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया जा सकता है। वहीं, अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार एक कम दवाब का चक्रवातीय क्षेत्र गंगा के मैदानी भाग में बन रहा है, जो पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। हालांकि, मौसम में परिवर्तन आठ अप्रैल के बाद होने की संभावना है। वहीं, पिछले 36 घंटे के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर में 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/वंदना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in