case-registered-against-state-vice-president-of-bjp-kisan-morcha
case-registered-against-state-vice-president-of-bjp-kisan-morcha

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

पाकुड़, 31 मई (हि.स.)। पाकुड़ जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला के खिलाफ ट्विटर पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में नामजद मामला दर्ज कराया गया है। दर्ज मामले के मुताबिक प्रदेश किसान मोर्चा ने गत 18 मई को एक पोस्ट किया था। इसको लेकर जमशेद अंसारी ने नगर थाना में मुकेश शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दर्ज शिकायत के मुताबिक मुकेश शुक्ला ने अपने ट्विटर साइट पर कोरोना टीकाकरण को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। इससे लोगों में घृणा पैदा हुई है। कोरोना काल में इस तरह का पोस्ट जायज नहीं है। इस संबंध में मुकेश शुक्ला ने बताया कि उन्होंने कोई आपत्तिजनक पोस्ट नहीं किया है। मामला पूर्णतः राजनीतिक दुर्भावना भावना से प्रेरित है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के कारण यह सब किया जा रहा है।जो राज्य सरकार की इनटाॅलरेंस की नीति का परिणाम है। पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ कुमार रवि

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in