car-collides-with-divider-in-topchanchi-burning-fire-two-injured
car-collides-with-divider-in-topchanchi-burning-fire-two-injured

तोपचांची में डिवाइडर से टकराई कार, जलकर हुई खाक, दो घायल

10/05/2021 धनबाद, 10 मई (हि. स.)। धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र के झील मोड़ स्थित भुतहा पुलिया के समीप एनएच-2 पर सोमवार की दोपहर एक क्रेटा कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा कार जलकर राख हो गई। इस घटना में कार सवार दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में एक कि स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बोकारो के सेक्टर-5 निवासी जितेंद्र सिंह (35) अपने मामा जयदेव सिंह (55) के साथ अपनी क्रेटा कार से गिरिडीह से बोकारो वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कार भुतहा पुलिया के समीप डिवाइडर से टकरा गई। घटना में कार चला रहे जितेंद्र सिंह का एक पाव बुरी तरह से टूट कर झूल गया। वहीं उनके मामा आंशिक रूप से घायल हो गए और वो दोनों कार में ही फंस गए। कार दुर्घटनाग्रस्त होते ही उसमे आग लग गई। गनीमत रही कि दुर्घटना की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और ग्रामीणों ने दोनों कार सवार घायलों को जान पर खेल कर सकुशल कार से बाहर निकाल लिया। इसके बाद कार में लगी आग कुछ ही क्षणों में धधक उठी। देखते ही देखते पूरा कार जलकर राख हो गई। इधर, घटना की सूचना पर तोपचांची थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार, एसआई सोनू पाठक दलबल के साथ मौके पर पहुंच घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र सिंह बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ राहुल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in