budget-session-of-jharkhand-legislative-assembly-begins-with-governor39s-address
budget-session-of-jharkhand-legislative-assembly-begins-with-governor39s-address

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू

रांची, 26 फरवरी (हि.स.)। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया। 23 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र में 16 कार्य दिवस होंगे। तीन मार्च को सरकार सदन में वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश करेगी। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र को लेकर कोरोना गाइडलाइन का पालन अनिवार्य है। विधायकों सहित सत्र में कामकाज देखने और सक्रिय रहने वाले विधानसभा अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए कोरोना जांच को अनिवार्य किया गया है। एक मार्च को वित्तीय वर्ष 2020-21 का अनुपूरक बजट पेश होगा। सत्र की पहली पाली में प्रश्नकाल और दूसरी पाली में मुख्य बजट पर विभागवार चर्चा होगी। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने अभिभाषण दिया। विधानसभा सचिवालय की ओर से लंबित प्रश्न और आश्वासनों की सूची जारी की गयी। सूची के अनुसार विधानसभा में अब तक 1530 आश्वासन लंबित हैं। इस पर आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इतनी अधिक संख्या में लंबित आश्वासनों पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि 1530 आश्वासन लंबित होना और उन आश्वासनों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होना चिंता की बात है। हिन्दुस्थान समाचार /वंदना/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in