body-of-woman-found-in-suspicious-condition-in-joriya
body-of-woman-found-in-suspicious-condition-in-joriya

जोरिया में संदिग्ध स्थिति में मिला महिला का शव

धनबाद, 09 अप्रैल (हि. स.) झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला श्मशान घाट के पीछे स्थित चांदमारी जोरिया के पानी में शुक्रवार को संदिग्ध स्थिति में लगभग करीब 55 वर्षीय एक महिला का शव पड़ा मिला। इसकी शिनाख्त चांदमारी मांझी बस्ती की रहने वाली उर्मिला देवी के रुप में हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची झरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। बताया जाता है कि क्षेत्र में पानी के किल्लत के कारण मृतका बस्ती से एक किलोमीटर दूर स्थित इस जोरिया में प्रतिदिन स्नान करने आती थी। लेकिन केवल एक फिट गहरे पानी में उसका शव डूबा हुआ पाया गया। आसपास मवेशी चरा रहे लोगों की नजर उस शव पर पड़ी। तब इसकी खबर क्षेत्र में फैली। इसके बाद लोगों ने झरिया पुलिस को सूचना दी।परिवार वालों का कहना है कि महिला मिर्गी बिमारी से ग्रस्त थी। शायद नहाने के दौरान उसे मिर्गी आ गई और वह पानी में ही डूब गई होगी। हिन्दुस्थान समाचार/ राहुल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in