झारखंड
अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
रांची, 07 फरवरी (हि.स.)। रांची के दशम फॉल थाना क्षेत्र के समीप तैमारा घाटी सेल्फी प्वाइंट से एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने रविवार को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार शव पूरी तरह से सड़ चुका है। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां काफी बदबू आ रही थी। पुलिस ने शव को रिम्स भेज दिया है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास-hindusthansamachar.in