bjym39s-peg-district-committee-expanded-three-vice-presidents-and-two-general-ministers-made
bjym39s-peg-district-committee-expanded-three-vice-presidents-and-two-general-ministers-made

भाजयुमो की खूंटी जिला समिति का विस्तार, तीन उपाध्यक्ष व दो महामंत्री बनाये गये

खूंटी, 23 फरवरी ( हि.स .)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के खूंटी जिलाध्यक्ष राजेश महतो ने मोर्चा की जिला समिति का विस्तार किया है। नयी समिति में सत्यम मिश्र, नीरज पाढ़ी, और पंकज राम को जिला उपाध्यक्ष, किशोर बड़ाईक और दीपक तिग्गा को महामंत्री, विकास मिश्र, देवीलाल मुंडा और मनीष कुमार को जिला मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा सुयश जायसवाल को कोषाध्यक्ष और चेपा मुंडा को कार्यालय मंत्री बनाया गया है। इनके अलावा मुकेंद्र साहू, सचित साहू और चंदन कुमार को मीडिया प्रभारी, अमित कुमार, प्रतीक सोनी और गुलाब महतो को मीडिया प्रभारी व सुमित जायसवाल, कुमार ब्रजकिशोर और राहुल कुमार को आईटी सेल का प्रेभारी बनाया गया है। साथ ही पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, विधायक ककोचे मुंडा, भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय साहू, पूर्व जिलाध्यख काशीनाथ महतो, ओपी कश्यप, महामंत्री विनोद नाग, नगर पंचायत अध्यख अर्जन पाहन, उपाध्यक्ष राखी कश्यप और संतोष जायसवाल को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इनके अलावा 14 कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी में जगह दी गयी है। मंडल अध्यक्षों का भी हुआ मनोनयन भाजयुमो कके जिलाध्यक्ष राजेश महतो ने मोर्च के सभी आठ मंडल अध्यक्षों का भी मनोनयन किया है। शुभम जायसवाल को खूंटी नगर का अध्यक्ष अनाया गया है। सुकेंद्र महतो को खूंटी ग्रामीण, रोहित कुमार मांझी को मुरहू, नीरज जायसवाल को तोरपा, बलराम सिंह को कर्रा, विजय सिंह को रनिया, हेमंत मुंडा को और विनय कुमार गुप्ता को गोविंदपुर मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in