bjym-honored-ex-servicemen-and-their-families
bjym-honored-ex-servicemen-and-their-families

भाजयुमो ने पूर्व सैनिकों व उनके परिवार को किया सम्मानित

खूंटी, 03 अप्रैल(हि .स.)। भारत-चीन सीमा विवाद के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि परिस्थिति चाहे कुछ भी हो, भारत पूरी दृढ़ता से देश की एक-एक इंच जमीन और देश के स्वाभिमान की रक्षा करेगा। प्रधानमंत्री के इसी दृढ़ संकल्प के बल पर भारत की वीर सेना अपनी मातृभूमि की रक्षा करने में सफल रही। प्रधानमंत्री के इसी दृढ़ संकल्प और सफल नीतियों को जन.जन तक पहुंचाने और सैनिकों को सम्मान देने को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने देश भर के सभी जिलों में सैनिकों को सम्मान देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। खूंटी के भाजपा जिला कार्यालय में तीन अप्रैल को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजेश महतो के की अध्यक्षता में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान खूंटी जिले के 20 भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में उनके माथे पर तिलक लगा कर वीरता का सम्मान किया गया। साथ ही उन्हें अंग वस्त्र देकर उनका मान बढ़ाया गया। विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि देश के सैनिकों पर हमें गर्व है। इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प और नीतियों को पूरा देश लोहा मानते हुए उसका सम्मान करता है। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा कि देश के सैनिक और प्रधानमंत्री दोनों ने देशवासियों के सम्मान को बढ़ाया है। राजेश महतो ने कहा कि देश के वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान का हम खूंटीवासी कर्जदार हैं और रहेंगे। सैनिकों के सम्मान का यह कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सैनिकों की की गयी हौसला अफजाई को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक और सैनिक व उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अशोक कुमारए घुरा नाग, झगरू महतो, सुमेश्वर गोप, बिहारी महतो, गंदौरी गुड़िया आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह, तोरपा के विधायक कोचे मुंडा, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, भाजयुमो प्रभारी संजय साहू, शशांक शेखर राय समेत युवा मोर्चा के अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस और 14 को बाबा साहेब भीमराव आंबेदकर जी जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in