bjp39s-protest-against-former-mla-being-shifted-to-dumka-jail
bjp39s-protest-against-former-mla-being-shifted-to-dumka-jail

पूर्व विधायक को दुमका जेल शिफ्ट किये जाने के विरोध में भाजपा का महाधरना

धनबाद, 25 फरवरी (हि.स.)। झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद जेल से दुमका जेल स्थानांतरित किये जाने के विरोध में गुरुवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर महाधरना का आयोजन हुआ। इसमें भाजपा के ग्रामीण और शहरी दोनों कमिटियों के साथ जनता मजदूर संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। महाधरना के दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार और झरिया से कांग्रेस विधायक पूर्णिमा सिंह पर राजनीति कर संजीव सिंह को परेशान करने के उद्देश्य से दुमका जेल भेजने का आरोप लगाया। नेताओं ने इस मामले में सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द संजीव सिंह को पुनः धनबाद जेल शिफ्ट नहीं किया गया तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन होगा। महाधरना में मौजूद पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी और सह झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की सदस्य रागिनी सिंह ने झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि पूर्णिमा के दबाव में प्रशासन ने संजीव को दुमका भेजा है। खुद को शेरनी बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन के फैसले का विरोध होगा। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगे जल्द नहीं मानी गई तो सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जरूरत पड़ी तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन होगा। महाधरना में विधायक राज सिन्हा, धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, रागिनी सिंह, प्रियंका पाल, गीता सिंह, सत्येंद्र कुमार, मानस प्रसून, संजय झा, नितिन भट्ट, श्रवण राय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार /वंदना/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in