भाजपा की राजनीति सत्ता के लिए नहीं, बल्कि समाज के लिए : दीपक प्रकाश

bjp39s-politics-not-for-power-but-for-society-deepak-prakash
bjp39s-politics-not-for-power-but-for-society-deepak-prakash

रांची, 20 जनवरी (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने चतरा के दो दिवसीय दौरे के दौरान बुधवार को जिला कार्यसमिति की बैठक की। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस, झामुमो और राजद की गाड़ी पटरी से बाहर हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमन्त सरकार ने राज्य की जनता के साथ छलावा किया है। महिला अत्यचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सत्ता में शामिल दल कांग्रेस, झामुमो और राजद ने मौन रूप धारण कर लिया है। भाजपा के कार्यकर्ता राज्य की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर राजनीति करने वाले कांग्रेस नेता झारखंड के किसानों की बदहाली, किसानों के साथ धोखा पर चुप्पी साधे बैठे हैं। पार्टी कार्यकर्ता इस सरकार के खिलाफ संघर्ष करेगी। उन्होंने सवाल किया कि क्या फिर से झारखंड में जंगलराज आ गया है। दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा की राजनीति सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सामज के अंतिम व्यक्ति के लिए है। भाजपा राज्य की दुर्दशा पर चुप बैठने वाली नहीं है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास कार्यक्रमों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि छह साल में मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विकास कार्यों का परिणाम है कि भारत का नाम विश्व स्तर पर तेजी से आगे बढ़ा है। इस क्रम में चतरा जिले के एक वर्ष के कार्यकाल में हुए सांगठनिक कार्यों की विस्तृत चर्चा हुई। इससे पूर्व इटखोरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली व फूल माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए झारखंड के सुख और समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे चतरा पहुंचे जहां बुद्धिजीवियों, व्यवसायियों, जिला पदाधिकारी, पूर्व विधायक और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद चतरा जिला भाजपा की पहली कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया। बैठक में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष सह चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह, जिले के प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in