तोडंगकेल गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण
तोडंगकेल गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

तोडंगकेल गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

खूंटी, 24 जुलाई(हि .स.)। भाजपा खूंटी ग्रामीण मण्डल के सौजन्य से शुक्रवार को तिरला पंचायत के टोड़ंकेल गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पौधरोपण का शुभारंभ कार्यक्रम प्रभारी सह पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय साहू के नेतृत्व में किया गया। मौके पर संजय साहू ने पौधों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगायें और उन्हें बचाकर रखें। उन्होंने कहा कि गांव वालों की जागरूकता से ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष मंगल सिंह मुण्डा ने और संचालन ग्रामीण मण्डल के महामंत्री महावीर राम ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in