bjp-worker-based-party-babulal-maradi
bjp-worker-based-party-babulal-maradi

भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी : बाबूलाल मंराडी

कोडरमा, 20 जनवरी (हि.स.)। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने बुधवार को कोडरमा स्थित बरनवाल धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी विधायक दल के नेता सह पूर्व सीएम बाबूलाल मंराडी शामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक दल के नेता मंराडी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उतनी ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र कहीं है तो भारतीय जनता पार्टी में है। निराश नहींं होना है, मंडल की कमेटी बनाकर सब को जोड़ना है, भाजपा को मजबूत करना है। यही पार्टी अनुसूचित जाति-जनजाति, सबको साथ लेकर आगे बढ़ सकती है। मरांडी ने कहा कि अन्य दलों में पहले से तय होता है कि कौन अध्यक्ष बनने वाला है, पर भाजपा में ऐसा कुछ नहीं है। हेमंत सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जब से राज्य में हेमंत सरकार बनी है, तब से खजाना खाली होने का ही राग अलाप रही है लेकिन भाजपा और राज्य की जनता सिर्फ यह जानना चाहती है कि आखिर विधि-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए खजाने की क्या जरूरत है। मंराडी ने कहा कि जब खनिजों की रक्षा और जनता की सुरक्षा करने वालों को कोई सरकार अवैध वसूली में लगा दे, तो फिर विधी-व्यवस्था का बिगड़ना तय है। सम्मेलन को सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक नीरा यादव, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। हिन्दुस्थान समाचार/ संजीव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in