bjp-should-explain-how-domestic-gas-prices-went-up-congress
bjp-should-explain-how-domestic-gas-prices-went-up-congress

भाजपा बताएं घरेलू गैस के दाम कैसे बढ़ गए : कांग्रेस

रांची, 15 फरवरी (हि. स.)। झारखंड कांग्रेस ने कहा है कि भ्रमजीवी भाजपाइयों को बजट पर परिचर्चा के दौरान यह बताना चाहिए कि क्यों घरेलू गैस के दाम दिसंबर 2020 से आज ढाई महीने में 175 रुपये कैसे बढ़ गए। यह सवाल प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने सोमवार को घरेलू गैस की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कही। सिन्हा ने कहा कि मौकाजीवी भाजपाई बजटीय परिचर्चा के आडंबर में यह क्यों नही बताते की क्या यही आपदा में अवसर है। क्या इस महामारी के काल में जब लोग गिरती अर्थव्यवस्था और घटते रोजगार की मार से पहले से ही त्राहिमाम कर रहे हैं। ऐसे में भाजपाइयों को देश की जनता को यह बताना चाहिए कि क्या अबकी बार लोगों की जेब में डाका डालने के लिए ही सरकार में आई है। ऐसा पहली बार हुआ कि पेट्रोल की कीमत तीन अंकों में 100 रुपये पहुंच जाने के कारण भाजपा शासित मध्यप्रदेश के कई पेट्रोल पंप में बिक्री को ही बंद कर देना पड़ा है। क्योंकि पेट्रोल पंप की पुरानी मशीनों में तीन डिजिट के दाम डिस्प्ले ही नहीं हो पा रहे हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के भाव में लगातार हर दिन बढ़ोत्तरी कर रही है। प्रीमियम पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर से पहुंच गया है। केंद्र की भाजपानीत सरकार अधिक 32.98 रुपये प्रति लीटर की दर से एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है। रांची में 86.30रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। यही हाल डीजल का भी है। केंद्र सरकार ने कोरोना काल में भी एक्साइज ड्यूटी में लगातार बढ़ोत्तरी कर अपने खजाने को भरने की कोशिश की। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in