bjp-settled-in-the-hearts-of-people-on-the-basis-of-clear-policy-and-actions-neelkanth
bjp-settled-in-the-hearts-of-people-on-the-basis-of-clear-policy-and-actions-neelkanth

स्पष्ट नीति और कार्यों के बल पर जनता के दिलों में बस गयी भाजपा: नीलकंठ

भाजपा कार्यालय में मना पार्टी का 41वां स्थापना दिवस खूंटी, 06 अप्रैल(हि .स.)। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। भाजपा खूंटी नगर और ग्रामीण मंडल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिये गए लाइव संदेश को नेताओं ने काफी गौर से सुना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा न भाजपा के स्वर्णिम इतिहास पर प्रकाश डाला और कहा कि 41 साल पहले छह अप्रैल को भाजपा की स्थापना हुई थी। पार्टी अपनी स्पष्ट नीति और कार्यों के बल पर जनता के दिलों में बस कर आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जहां विकासए बाहरी और आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में काफी आगे निकल गया है। वहीं भाजपा का संगठन भी काफी मजबूत हुआ है। देश के अधिकांश राज्यों में आज भाजपा की सरकार है। कार्यक्रम में विनोद नाग, शशांक शेखर राय, जगन्नाथ मुंडा, कैलाश राम, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजेश महतो, अरुण गोप,चंदन कुमार आदि शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in