भाजपा नेत्री नीतू सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

भाजपा नेत्री नीतू सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल
भाजपा नेत्री नीतू सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

रांची, 02 अगस्त (हि. स.)। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री रामेश्वर उरांव सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में रविवार को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष सह बोकारो जिले के चंद्रपुरा जिला परिषद की सदस्य नीतू सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गयी। रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस भवन में रविवार को आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। इसी पार्टी ने देश को आजादी दिलायी और बाद में देश के पुनर्निर्माण की बुनियाद रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबी, आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक असामानता को दूर करने के लिए संघर्ष करने वाली है। इस पार्टी ने देश को गुलामी से मुक्ति दिलायी और अब लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए संघर्षरत है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के सिद्धांत पर विश्वास करती है। इस पार्टी में कोई छोटा-बड़ा नहीं है। कांग्रेस ने कभी किसी के साथ भेदभाव करने का काम नहीं किया। कांग्रेस पार्टी ने ही किसी महिला को प्रधानमंत्री बनने का मौका किया। पार्टी की विचाराधारा पर विश्वास कर संगठन में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत है। कांग्रेस पार्टी में सभी के मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा। सामाजिक दूरी के साथ आयोजित मिलन समारोह का संचालन बोकारोजिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजूर अहमद अंसारी ने किया। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रभारी आरपीएन सिंह के नेतृत्व पर आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं का स्वागत है। उन्होंने कहा कि जब राज्य में बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव होना है। उस परस्थिति में संगठन में शामिल होने वाले नेताओं की बड़ी जिम्मेवारी है कि आने वाले समय में संगठन की मजबूती के लिए अपनी ताकत लगाये। सदस्यता कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान, युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार जयमंगल अनूप सिंह, महिला अध्यक्ष गुंजन सिंह, युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, डा राजेश गुप्ता छोटू ,सेवा दल महानगर अध्यक्ष देवजीत देवघरिया ,प्रदेश युवक कांग्रेस प्रवक्ता उज्जवल प्रकाश तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।चन्द्रपुरा बोकारो जिला परिषद की सदस्य व भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष नीतू सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई। रामेश्वर उरांव ने नीतू सिंह को कांग्रेस का तिरंगा पट्टा पहनाकर एवं फार्म भरवाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कम संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए नीतू सिंह ने कहा कि वह महिलाओं के सम्मान में कभी कोई आंच नहीं आने देंगी। महिलाओं के अधिकार एवं सम्मान के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को पार्टी में शामिल करने के लिए धन्यवाद दिया एवं कहा कि कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा है और उसके साथ जुड़कर वह अपने आप को ताकतवर महसूस कर रही हैं। नीतू सिंह के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों ने रीना देवी, पारो देवी, प्रिया सिंह, मुनिया देवी, चिंता देवी, संतोषी देवी ,रेनू बाला देवी ,लक्ष्मी देवी आशा देवी ,जयंती देवी ,पुष्पा देवी लीला गिरी, बुधन देवी सहित सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in